बदायूं, नवम्बर 16 -- सहसवान, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर समाधान दिवस का सामूहिक बहिष्कार किया। लेखपालों के बहिष्कार के कारण किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। चेतावनी देते हुए लेखपालों ने कहा यदि जल्द ही मांगे पूरी नहीं होती हैं उत्तर प्रदेश मुख्यालय से निर्देश मिलने पर धरना आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर जल्द ही मांगे पूरी किए जाने की मांग की। शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया। कि लेखपाल के कार्य एवं दायित्वों को दृष्टिगत रखते हुए प्रारंभिक वेतन का उच्चारण किया जाना नितांत आवश्यक है। कार्य विस्तार के लिए पदोन्नति लेखपाल संपर्क को राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार अन्य राज्यों की भांति किया जाना च...