बदायूं, सितम्बर 9 -- उझानी/सहसवान(बदायूं)। बदायूं में एंटी करप्शन की टीम ने सहसवान कोतवाली में तैनात इटावा निवासी दरोगा को पीड़ित से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के खिलाफ उझानी कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहसवान कोतवाली के इलाहाबादपुर धोबई के रहने वाले दिनेश का गांव के ही रामकुमार, वेद प्रकाश और हरी बाबू से खेत की जोताई के उधारी के रुपये को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले की दिनेश कुमार ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सहसवान कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक दरोगा कमलेश सिंह ने फर्जी नामजदगी बताते हुए आरोपियों को जेल भेजने के बदले पीड़ित दिनेश से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। बाद में दरोगा 12 हजार रिश्वत लेने पर राजी हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बरेली में एंटी करप्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.