विकासनगर, नवम्बर 27 -- सहसपुर व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया सुचारु करने के लिए व्यापार मंडल की ओर से चार पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। दूसरे चरण में सात सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। जो मतदाता सूची तैयार करने के साथ चुनाव का संचालन करेगी। गुरुवार को मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल जैन और शहर अध्यक्ष अंशुल सिंघल ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से ऋषभ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता और शरद गर्ग को सहसपुर व्यापार मंडल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि पर्यवेक्षक चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। सात सदस्य समिति को चुनाव मतदाता सूची और चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी जाए...