विकासनगर, मार्च 12 -- सहसपुर पुलिस की सक्रियता के चलते दर्रारेट पर एक वाहन में ड्रमों में भरकर लाया जा रहा 350 किलो घटिया पनीर पकड़ा गया। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम को मौके पर बुलवाकर पनीर की जांच कराई। जांच में पनीर घटिया गुणवत्ता का मिला। टीम ने सैंपल लेकर पनीर को नष्ट कर दिया। दरअसल होली के त्योहार को देखते हुए बॉर्डर के इलाकों से पछुवादून में नकली, मावा, पनीर की सप्लाई होती है। जिसको देखते हुए एसएसपी ने पुलिस को बॉर्डर पर खाद्य पदार्थ लाने वाले वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में चौकी प्रभारी धर्मावाला उपनिरीक्षक विवेक राठी ने चेकिंग के दौरान दर्रारेट पर एक वाहन को रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान वाहन में लगभग 350 किलो पनीर प्लास्टिक ड्रम में रखा मिला। पनीर की हालत खराब थी। चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.