नई दिल्ली, फरवरी 28 -- रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। इस पाक महीने को दुनिया भर के मुसलमान अदब और एहतराम के साथ मनाते हैं। रमजान के दौरान मुसलमान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हुए रोजा रखते हैं। रोजे में सहरी और इफ्तार का खास महत्व होता है। बता दें, सहरी वह भोजन है, जो सूरज निकलने से पहले फज्र की नमाज पढ़ने से पहले किया जाता है। जबकि इफ्तार वह भोजन है जो सूरज डूबने के बाद मगरिब की नमाज के समय रोजा खोलने के लिए किया जाता है। आमतौर पर इफ्तारी खजूर और पानी से शुरू होती है, जिसके बाद समोसा, पकौड़े, शरबत जैसी चीजें खाने में परोसी जाती हैं। अगर आप भी अपनी इफ्तारी को जायकेदार बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें टेस्टी चिकन समोसा।चिकन समोसा बनाने के लिए सामग्री -12-15 समोसा पट्टी -1 बड़ा चम्मच मैदा -2 बड़े चम्मच पानी -1 बड़ा चम्...