सहरसा, मार्च 17 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लावारिश हालत में पड़े बैग से आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी ने शनिवार की शाम प्रतिबंधित 90 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद किया। आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी पटना से सहरसा आई राज्यरानी एक्सप्रेस से उतरी थी। आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में एस्कॉर्ट पार्टी में प्रेम किशोर सुमन और संदीप कुमार शामिल थे। एस्कॉर्ट पार्टी जब प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित नए फुट ओवरब्रिज के सीढ़ी समीप पहुंची तो उसे लावारिश हालत में पड़ा बैग दिखाई दिया। जब बैग की तलाशी ली तो उसमें रखी प्रतिबंधित कोरेक्स बोतल दिखी। उसके बाद उसे जब्त करते आरपीएफ पोस्ट पर लाकर गिनती किया गया। संभावना जताई जा रही है कि एस्कॉर्ट पार्टी की गश्ती को देखकर तस्कर कोरेक्स बोतल भरी बैग नहीं ले जा सका होगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.