सलखुआ (सहरसा), फरवरी 7 -- बिहार के सहरसा जिले में चार दोस्तों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद दो युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों युवक आपस में दोस्त थे और गांव-घर में जाकर लौंडा-नाच कार्यक्रम करते थे। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। चर्चा है कि चारों ने नशा करने के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल कर लिया और उनकी हालत बिगड़ गई। यह मामला कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव की है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान राजा कुमार (20 वर्ष) पिता अर्जुन सदा और सन्नीदेवल कुमार (18 वर्ष) पिता मांगनी सदा के रूप में हुई है। दो अन्य बीमार लड़के नाबालिग हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक को खगड़िया के अस्पताल में भर्ती कराय गया है। वहीं, दूसरे का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही किया जा...