नगर संवाददाता, नवम्बर 24 -- सहरसा जिले में बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की देर शाम खनन विभाग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को गोली मार कर जख्मी कर दिया । जख्मी मृत्युंजय कुमार खनन विभाग जमुई में डाटा ऑरेटर के रूप में कार्यरत हैं। जख्मी बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव के वार्ड 4 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार सोमवार की शाम करीब छह बजे अपने गांव से सदर थाना क्षेत्र के संतनगर स्थित घर आ रहे थे। जख्मी का संतनगर में भी घर है। गांव से शहर आने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मत्स्यगंधा से पहले जरसैन गांव के पास गोली मार दी।बताया जाता है कि मृत्युंजय कुमार स्कूटी से सहरसा जा रहा था। जख्मी को दो गोली मारी गई। गोली लगने से जख्मी मृत्युंजय ने फोन कर घटना की जानकारी सहरसा में मौजूद सबंधी को दिया। जिसके बाद उसे आनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.