भागलपुर, जनवरी 10 -- सहरसा । हिन्दुस्तान संवाददाता सीपीएम बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से वर्ष 2019 से लगातार 22 किस्तों में 2000 रूपया पाने वाले किसानों को लाभ से वंचित करने की बड़ी साज़िश के तहत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।किसानों से स्वयं के नाम जमीन की कागजात और जमाबंदी रसीद मांगा जा रहा है। जो बहुत ही कम किसानों को उपलब्ध है। अधिकांश किसानों के पास पुस्तैनी व दादा परदादा के नाम जमीन व जमाबंदी कायम है। जिले में 228185 किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जिसमें 21946 का ही फार्मर रजिस्ट्रेशन निर्धारित 9 जनवरी तक हो पाया है। वोट बैंक के लिए किसानों को लाभ दिया गया और बंद किया जा रहा है। अगर हमारी मांगों पर गम्भीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया और क...