भागलपुर, फरवरी 7 -- महिषी । एक संवाददाता प्रखंड की सिरवार वीरवार पंचायत स्थित अतिप्राचीन बाबा नकुलेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में आज से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। आयोजकों के अनुसार, सैकड़ों कुंवारी कन्याएं व महिलाएं कोसी नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकालेंगी। कलश स्थापना के बाद वृंदावन से आई देवी पूर्णिमा गार्गी प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक कथा वाचन करेंगी। कथा समापन के बाद सात दिनों तक वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, मंच व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...