भागलपुर, अप्रैल 18 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के मनखाही गांव के निकट एक कलेक्शन एजेंट के साथ लगभग तीस हजार रुपये छिनतई कर ली गई थी। छिनतई की इस घटना के बाद बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। छिनतई की यह घटना समस्तीपुर जिले के अगरौल गांव निवासी आशिष प्रसाद सिंह के साथ हुई थी जो आरोहण फाइनेंस सर्विस लिमिटेड में बरियाही बाजार में फिल्ड स्टाफ के रूप में कार्यरत है। पीड़ित कलेक्शन एजेंट ने बताया कि वह नवहट्टा से लगभग तीस हजार रुपये कलेक्शन कर मकुना जा रहा था उसी समय बाइक पर सवार बदमाशों ने छिनतई कर ली। पीड़ित के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छिनतई के इस मामले में अभीतक न तो पैसे की बरामदगी हुई है और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.