भागलपुर, जनवरी 24 -- सहरसा। बीते 23 जनवरी 6 को चिरैया थाना क्षेत्र में भटक कर आए 07 वर्षीय बालक कनरिया थाना क्षेत्र के सहाराम निवासी आदेश कुमार, पिता केवल सदा को चिरैया थाना पुलिस द्वारा सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।बालक को असहाय अवस्था में पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत उसे थाना लाकर सुरक्षित रखा। संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उसके परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बात कनरिया थाना के सहयोग से परिजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस मानवीय कार्यवाही के लिए परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.