भागलपुर, जनवरी 29 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचायत भवन पंचगछिया के प्रांगण में गुरूवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचगछिया पंचायत के उपस्थित दिव्यांगों को हर तरह की जानकारी दी गई ताकि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समुचित लाभ हो। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुये इस शिविर में दिव्यांग सहित उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर आवश्यक जानकारी ली। कोसी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति सहरसा के अध्यक्ष मोहन कुमार ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये हर तरह की जानकारी दी। मुखिया रौशन कुमार सिंह ने सभी कागजात तैयार कर इस महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दिव्यांग परिवार के सदस्यों को दी ताकि उसे हर तरह की सुविधा मिल सके। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.