भागलपुर, फरवरी 14 -- सत्तर कटैया । एक संवाददाता प्रियव्रत खेल मैदान पंचगछिया में आज से पीपीएल क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट को लेकर इस एतिहासिक खेल मैदान को आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। आयोजन कमिटी ने बताया कि इस पीपीएल टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग ली है। विजेता टीम को कप सहित 21 हजार की राशि पुरस्कार में जहां दी जायेगी वहीं उप विजेता टीम को 11 हजार सहित कप प्रदान किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...