भागलपुर, फरवरी 7 -- सहरसा । नगर संवाददाता सत्संग विहार सहरसा में युग पुरूषोत्तम ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्म महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। समारोह में दिन भर भक्ति संगीत, धार्मिक परिचर्चा मातृ-सम्मेलन, युवा महोत्सव, धर्म-सभा एवं भंडारा के अलावा दीक्षा का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सत्संग विहार सहरसा के सचिव अनिल बिमल ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महोत्सव में सुबह जलपान तथा भंडारा की भी व्यवस्था है। दूर-दूर से आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध रहेगी। सत्संग के सफल आयोजन में डॉ प्रताप नारायण सिंह, राजकिशोर सिंह, ललन प्रसाद, डॉ भरत भूषण सिंह, जवाहर झा, महेश्वरी मालाकार, बनारसी प्रसाद यादव, राजेश कुमार, भारतेन्दु कुमार, अशोक कुमार, त्रिदिव सिंह , रौशन कुमार, मची भूषण, स...