भागलपुर, फरवरी 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सहरसा ग्रीड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार, 04 फरवरी को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहरसा ग्रीड से 33 केवी आपूर्ति ठप रहने के चलते बलवाहाट उपकेंद्र से जुड़े कई पंचायतों और गांवों में घंटों बिजली नहीं रहेगी। जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता बिनोद कुमार पासवान ने बताया कि ग्रीड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बलवाहाट उपकेंद्र से संचालित कांठो, खजूरी, बघवा, मोहनपुर, सरोजा, मोहम्मदपुर, सोनपुरा, सकरा पहाड़पुर एवं बेलवाड़ा पंचायतों तथा इससे संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय से पूर्व बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा से...