भागलपुर, फरवरी 7 -- महिषी । एक संवाददाता शनिवार को महपुरा स्थित संत बाबा कारु मंदिर परिसर में पुलिस, मंदिर प्रबंधन और दुकानदारों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने स्पष्ट कहा कि मंदिर परिसर व आसपास की किसी भी दुकान में नशे से संबंधित कोई भी सामग्री नहीं बिकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने में ग्रामीणों व दुकानदारों का सहयोग आवश्यक है। बैठक के बाद यदि किसी दुकान में नशीली सामग्री बिकने की सूचना मिलती है, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित दुकानदारों व ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी और मंदिर न्यासधारियों को आश्वासन दिया कि वे किसी भी प्रकार का नशीला सामान नहीं बेचेंगे। उल्लेखनीय है कि परंपरा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.