भागलपुर, अप्रैल 19 -- सहरसा । नगर संवाददाता स्टेडियम परिसर में शनिवार को ई-रिक्शा संघ जिला कमेटी की बैठक हुई। संगठन सचिव मो अकरम एवं अध्यक्ष संतोष शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम क्षेत्र के ई रिक्शा से बैरियर वसूले जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष संतोष शाह एवं सचिव मो अकरम ने कहा कि ई रिक्शा से बैरियर की वसूली नहीं की जाए।अन्यथा नगर निगम के घेराव के लिए ई रिक्शा चालक संघ बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा का बेरियर खत्म नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन के लिए ई रिक्शा चालक हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।उन्होंने कहा कि जबरन डरा धमका एवं मारपीट कर बैरियर की वसूली की जाती है। जबकि रिक्शा चालक की कमाई इतनी नहीं है कि वे अपने परिवार का सही ढंग से भरण पोषण कर सके। जिसको लेकर पूर्व में जिलाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.