भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में यातयात और नगर निगम प्रशासन की सक्रियता अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन शहर का प्रमुख मार्ग सहरसा - बनगांव पथ अभी भी उपेक्षा का शिकार है। यहां सुबह और शाम का नज़ारा किसी खुले, अनियंत्रित बाजार जैसा दिखाई देता है। सड़क से सटी दुकानों के सामने रोजाना मछली का अस्थायी बाजार सज जाता है। इस दौरान खरीददारी करने वाले लोग अपनी बाइक सड़क के किनारे ही खड़ी कर देते हैं, जिससे पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि प्रशासन की अनदेखी और दुकानदारों की मनमानी ने इस सड़क को बेहद अव्यवस्थित बना दिया है।लोगों का कहना है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों की वास्तविक सीमा से कई फीट बाहर तक सामान फैलाकर कब्ज़ा कर रखा है। सुबह और शाम के वक्त मछली बाजार सजने पर सड़क लगभग संकरी हो जाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.