भागलपुर, जनवरी 23 -- पतरघट।प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर - सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को दो दिवसीय विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं कई शिक्षण संस्थानों में भजन - कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। धबौली, कहरा, विशनपुर, कपसिया, पतरघट, गोलमा, जम्हरा, भद्दी, किशनपुर, सुरमाहा, पामा एवं पस्तपार सहित विभिन्न गांवों और विद्यालयों में विधि - विधान से पूजा संपन्न हुई। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पूजा के दौरान प्रशासनिक स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का अधिकांश लोगों द्वारा पालन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...