लखीसराय, जून 19 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। शिक्षक राजकुमार पासवान हत्याकांड में बिहरा थाना पुलिस ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले इस घटना के मास्टरमाइंड पटोरी बाजार निवासी संतोष चौधरी को 24 घंटे के रिमांड पर लेकर पुछताछ की। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के मास्टरमाइंड द्वारा पुछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को हाथ लगी है। बिहरा थाना पुलिस द्वारा घटना के बारे में अबतक कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है लेकिन क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। रिमांड पर लिये गये मास्टरमाइंड संतोष चौधरी से सदर एसडीपीओ आलोक कुमार एवं बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक पुछताछ की गई। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले कुछ भी नहीं बताया गया लेकिन फिर उसके बाद कई महत्वपूर्ण जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.