भागलपुर, फरवरी 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर सहरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह महत्वपूर्ण कार्य व दस महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की सूची सौंपकर जनता के हित में इन कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने सहरसा विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यो एवं महत्वपूर्ण सड़कों की सूची मांगी गई थी। उसी क्रम में भाजपा विधायक ने बिहार विधानसभा स्थित उप मुख्यमंत्री के कार्यालय जाकर सहरसा विधानसभा क्षेत्र के 6 महत्त्वपूर्ण कार्यों सहित दस सड़को की सूची सौपी। उप मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।पूर्व मंत्री ने शहर में जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए सहरसा स्टार्म वाटर ड्रेनेज के शेष बचे कार्य को शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है।उन...