भागलपुर, जुलाई 16 -- महिषी एक संवाददाता । विभागीय लापरवाही एवं संवेदक की मनमानी से महिषी रामशाला के निकट अपूर्ण राजनपुर कर्णपुर सड़क व नाला हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व ही राजनपुर कर्णपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। संवेदक द्वारा महिषी रामशाला के निकट से लेकर पिंकू मिश्र के घर तक सड़क निर्माण कार्य अबतक नहीं कराया गया था। लोगों ने बताया कि गांव की गलियों में लगने वाले पानी को ध्यान में रखते यहां नाला के साथ सड़क निर्माण की मांग की गई थी। संवेदक के साथ विभागीय अधिकारी भी इस मांग की पूर्त्ति की दिशा में कोई पहल करने के बदले इतनी दूरी में कार्य छोड़कर आगे पीछे का कार्य करने में लग गए थे। बाद में संवेदक द्वारा पिंकू मिश्र के घर से स्व. दिनकर झा के घर तक सड़क तथा रामशाला तक ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.