अररिया, मार्च 25 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बेला बगरौली के पास हुये शिक्षक राजकुमार पासवान हत्याकांड की प्रखण्ड मुखिया संघ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मंगलवार को बरहशेर पंचायत भवन में अध्यक्ष अरूण यादव की अध्यक्षता में मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक हत्याकांड की तीव्र निन्दा जहां की गई वहीं इस मामले में मुखिया पुत्र सह मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ठाकुर उर्फ लल्लू ठाकुर को एक राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की भी निन्दा करते हुये एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों से इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अपराधी बचे नहीं और निर्दोष कोई भी फंसे नहीं इसकी मांग की गई है। इस मामले में एसपी को प्रखंड मुखिया संघ द्वारा एक आवेदन पत्र सौंपकर जांच की मांग की गई है। इस मौके पर मुखिया अरूण यादव, रौशन सिंह कन्हैया, राजकुमार चौधरी, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.