भागलपुर, मई 22 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में महासंघ प्रक्षेत्र के निर्देशानुसार प्रक्षेत्र मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में महाविद्यालय पुराने शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ को भंग करते हुए नए कर्मचारी संघ का गठन सर्व समिति से निर्विरोध रूप से हुआ l सभी कर्मचारियों ने एक मत से मनीष कुमार सिंह को महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का अध्यक्ष, अभिनव कुमार को उपाध्यक्ष, सचिव के रूप में सत्यम, संयुक्त सचिव के लिए संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मो तौसीफ आलम को चुना महाविद्यालय के प्रधान सहायक ओम प्रकाश सिंह के देखरेख में चुनाव हुआ। निर्विरोध जीत पर पूर्व सचिव देवकांत , प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने बधाई देते कहा कि शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के साथ मिलजुल कर हम काम करेंगे। किशोर कुमार सिं...