भागलपुर, जनवरी 8 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बरहशेर गांव में सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराने की सूचना मिलने के बाद बिहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और पांच गोलियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई आपसी संपत्ति विवाद के दौरान हथियार के प्रदर्शन को लेकर की गई, जिसे पुलिस ने संज्ञेय अपराध माना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहशेर में संपत्ति को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बुधवार की शाम इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी क्रम में मधुकर आनंद द्वारा अचानक पिस्टल निकालकर हवा में लहराने की बात सामने आई। हथियार लहराने की घटना से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.