भागलपुर, मई 8 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण आगामी 9 मई 25 गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में बलवाहाट के कनीय अभियंता विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपकेंद्र में ब्रेकर बदलने एवं पीएसएस मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। कनीय अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान बलवाहाट उपकेंद्र से जुड़ी कांठो, खजूरी, बघवा, मोहनपुर, सरोजा, मोहम्मदपुर, सोनपुरा, सकरा, पहाड़पुर, बेलवाड़ा एवं तिलाठी पंचायतों के गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति की स्थिरता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति आवश्यक है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.