धनबाद, दिसम्बर 1 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से रविवार को समारोह आयोजित कर शक्ति चौक में नवनिर्मित प्रतिमा स्थापित करने में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेतुलमारी थाना के एसआई रामकृष्ण मार्डी व समिति के सदस्यों ने गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य पवन महतो, रोहित यादव, पवन कुमार अग्रवाल, माना पठक, रामेश्वर सिंह, सुरेन्द्र सिन्हा, आनन्द रवानी, पंचु सिंह, घंटु त्रिगुणायत, लोकनाथ महतो, प्रफुल्ल मंडल, भुधर महतो, कन्हाई चौहान, सुबोध गोप आदि थे। स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने कहा कि समिति के सहयोग से शीघ्र ही एक नि:शुल्क एबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...