सिमडेगा, दिसम्बर 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन में सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। संस्थान के निर्देशक बिपुल एवं निशांत कुमार ने पहल को समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। संस्थान के निदेशक ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.