मुरादाबाद, जून 14 -- एक गाय एक परिवार का पालन कर सकती है। इसलिए सहभागिता योजना को किसानों से जोड़ा जाए। प्रयास करके किसानों को अधिक से अधिक गायें सौपी जाए। शनिवार को यह बात गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कही। वह दिल्ली जाने के दौरान यहां सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की प्रयासों की चर्चा की। बताया गर्मी अधिक है, इसलिए गोशालाओं में पानी, चूना और सेंधा नमक का प्रबंध ठीक तरीके से किया जाए। यह समय भूसा और चारा स्टोर करने का है। इसे भी सजगता से देखा जाए। उन्होंने कहा कि सहभागिता योजना के तहत किसानों को एक से चार गायें दी जा सकती हैं। सरकार ने इसके लिए व्यवस्था बनाई है। एक गोवंश पालन पर किसान के खाते में हर महीने 1500 जाएगा। ऐसे में चार गाय पालन करने वाला 6000 रुपये गो पालन में सहायत...