रुद्रपुर, फरवरी 7 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम सहदौरा में एक खेत में प्रतिबंधित मांस और जानवर का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बरा पुलिस चौकी के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। शनिवार को ग्राम सहदौरा में सूरज कुमार के खेत में प्रतिबंधित मांस और जानवर का सिर पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। खेत मालिक सूरज कुमार निवासी रामपुर रोड, गन्ना सेंटर हरिपुर जमन सिंह निकट बेलबाबा मंदिर हल्द्वानी ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ग्राम सहदौरा में मनमोहन फार्म के पास उनकी भूमि है, जिसकी देखरेख विजय पुत्र पूरन लाल निवासी ग्राम बखप...