हाजीपुर, फरवरी 5 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सुलतानपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर के छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) के टिका का दूसरा डोज लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहदेई बुजुर्ग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर डा.मंजू कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक मो.नाजिर हुसैन, फार्मासिस्ट नवीन कुमार, एएनएम ज्योति कुमारी, आरती कुमारी, अनिता कुमारी, रौशनी कुमारी विद्यालय में पहुंची और छात्राओं को एचपीवी टीका का दूसरा डोज लगाया गया। दोनों विद्यालयों के कुल 102 छात्राओं को टीका लगाया गया। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 आयु वर्ग के बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। पूर्व में टीका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.