ललितपुर, जनवरी 12 -- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-बी टू के तत्वावधान में 'सहज संगम' नामक संयुक्त अधिष्ठापन समारोह और नववर्ष 2026 का स्वागत कार्यक्रम बुंदेलखंड हाली डे होम बंदरगुढ़ा जाखलौन में आयोजित हुआ। अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सराफ ने कहा कि सहज संगम अब सेवा, संगठन और नेतृत्व का सशक्त प्रतीक बन चुका है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सराफ ने अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल को शपथ दिलाकर विधिवत अधिष्ठापन कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम उप-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री द्वारा नए सदस्यों को औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा उन्हें लायनवाद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद के 11 लायंस क्लबों-लायंस क्लब ललितप...