प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती की महानगर एवं जनपद की कार्यकारिणी बैठक जिला सहकारी बैंक के सभागार में मंगलवार को हुई। बैठक में तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में नई सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूह के गठन के संबंध में सेवानिवृत्ति सहायक निबंधक सहकारिता नवीन श्रीवास्तव ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अशर्फी सिंह, महानगर अध्यक्ष बृकेश त्रिपाठी के साथ-साथ विभाग संयोजक राजेश मिश्रा, महिला प्रमुख कामिनी सिंह, मोहम्मद आसिफ जमाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य द्वारिका गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के निदेशक अनिल मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.