पटना, सितम्बर 12 -- सहकारी समितियों के निबंधन के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। निबंधन को प्रोत्साहित करने और परेशानियों को दूर करने के लिए सहकारिता विभाग के कार्यालयों में विशेष कोषांग के गठन का निर्णय लिया गया है। विशेष कोषांग मुख्यालय के अलावा प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक और डीसीओ कार्यालय में भी गठित होगा। यह सिंगल विंडो हेल्प डेस्क के रूप में काम करेगा। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने विभाग को तत्काल कोषांग गठित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे सहकारी समितियां बनाने के इच्छुक व्यक्तियों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। इन विशेष कोषांगों से सहकारी समिति गठित करने के इच्छुक व्यक्तियों को निबंधन प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी, उपविधियों की तैयारी, आवश्यक अनुलग्नकों की व्यवस्था तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.