पटना, जनवरी 6 -- बिहार स्टेट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड और इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बीच मंगलवार को बीमा संबंधी एकरारनामा हुआ। अब राज्य के सहकारी बैंकों के जरिए किसान और आम लोग अपना बीमा करवा सकते हैं। इस मौके पर सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने बैंक मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय सहकारी बैंकों के माध्यम से 'सहकारी बीमा सेवाएं' नामक एक नई पहल की है। इसके माध्यम से बीमा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है। इसके लिए सहकारी बैंकों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाकर वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन किया जा रहा है। सेवाओं का विस्तार बैंकिंग से आगे बढ़कर सुरक्षित ऋण एवं सुरक्षित जीवन को भी शामिल करने के लिए किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.