पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर से शीघ्र ही आंख का अस्पताल बनवाया जाएगा। दिल्ली से आई टीम ने अस्पताल निर्माण के लिए सर्वे किया। एक नबवंर से समिति में ओपीडी की वैक्लपिक व्यवस्था शुरु कर दी जाएगी। कस्बे में पकड़िया चौराहे के पास नेहरु पुस्तकालय की पुरानी बिल्डिंग बनी हुई है। इस बिल्डिंग के स्थान पर शीघ्र ही किसानों के लिए आंख का अस्पताल बनाया जाएगा। हाल ही में सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित के प्रयास से इसका प्रस्ताव पास हुआ था। अस्पताल बनाने की प्राकिया शुरु कर दी गई है। सोमवार को दिल्ली से आई टीम ने अध्यक्ष नितिन दीक्षित के साथ नेहरु पुस्तकालय की पुरानी बिल्डिंग को देखा और अस्पताल बनाए जाने के लिए विचार विमर्श किया। अध्यक्ष नितिन दीक्षित ने बताया कि दिल्ली की टीम सर्वे करने आई थी। अस्पताल का निर्माण...