कानपुर, दिसम्बर 5 -- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत शुक्रवार को विकास भवन माती सभागार में सहकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों,सहकारी संघों तथा सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लखनऊ के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष सहकारी आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सर्वोत्तम अवसर है। सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी हैं,और पारदर्शिता,जवाबदेही एवं डिजिटल तकनीक के उपयोग से हम युवा शक्ति और किसानों को सहकारिता से मजबूती से जोड़ सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में लागू की जा रही नई पहलों-जैसे समितियों का डिजिटलीकरण,महिलाओं की भागीदारी बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.