जमशेदपुर, फरवरी 10 -- पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय, हल्दीपोखर में कार्यरत सहकर्मी, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित हिंदी शिक्षक स्वर्गीय अरुण पाण्डेय का असामयिक निधन हो गया। सोमवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि यह न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।इस दुःखद घड़ी में हम सभी शिक्षक साथी, विद्यालय परिवार एवं समाजजन दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा शोकाकुल परिवार के ...