गिरडीह, जनवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी। इसके बाद से गिरिडीह महापौर और धनवार व बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर लगे सस्पेंस पर वीरान लग गया है। जारी सूची के अनुसार गिरिडीह का महापौर अनुसूचित जाति (एससी) से होगा, वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत का अध्यक्ष अनारक्षित महिला और धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित अन्य को दिया गया। इधर आरक्षण की सूची जारी होने के बाद शहर सहित अन्य निकायों में सियासी पारा कड़ाके की ठंड में भी गरमा गया है। चौक-चौराहों पर रौनक बढ़ने लगी है। अनुसूचित जाति को दूसरी बार भी मौका: गिरिडीह महापौर का पद अनुसूचित जाति को लगातार दूसरी बार मिला है। नगर निगम के गठन पर पहली बार महापौर पद अनुसूचित जाति को दिया गया था। उस समय नगर निगम का चुना...