गोरखपुर, मई 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र लक्ष्मणपुर मल्ल टोला निवासिनी गुड्डी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को वह अपने ससुर महेश से खेत को मालती देवी को दान देने पर आपत्ति दर्ज कराया। इसके बाद दूसरी बहु मालती के अलावा खुशबू, सिंधू फौजदारी के लिए आमादा होकर भद्दी गली देने लगे। विरोध पर लाठी डंडा से बुरी तरह मारने पीटने लगे। बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया है। सिंधू ने ईंट से मार दिया जिससे अंदरूनी चोटें आईं हैं।जान माल की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ शुक्रवार को मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.