मुरादाबाद, जुलाई 5 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसका देवर भी ससुर का साथ देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के संजय नगर क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि सास के मरने के बाद ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के चलते मजबूरी में वह ससुराल में रहती है। आरोप लगाया कि अब ससुर सारी हदें पार कर चुका है कहता है कि मेरे साथ संबंध बनाएगी तभी घर में रखूंगा वरना घर में नहीं रहने दूंगा। वह संपत्ति में हिस्सा देने से भी इंकार कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवर भी आरोपी ससुर का साथ देता है। दोनों मिलकर संपत्ति बेचकर आपस में बांट लेते हैं और उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.