मैनपुरी, सितम्बर 20 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम मजपुरा गांगसी निवासी रवीना पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी शादी मार्च 2012 में मनोज के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही सास मिथलेश पत्नी भरत सिंह, ससुर भरत सिंह पुत्र भूप सिंह ने उसे अलग कर दिया। वह दो बच्चों की मां है। पति बाहर वाहन चलाते हैं। 17 सितंबर को ससुर भरत सिंह, सास मिथलेश ने गाली गलौज की और ससुर ने उसे डंडे से बुरी तरह मारा। जिससे वह घायल हो गई। घटना की वीडियो उसके पुत्र ने बना ली। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। घटना की तहरीर पर दन्नाहार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.