दुमका, नवम्बर 24 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि आसनबनी गांव के सचिन केवट की पुत्री लापता हो गई है। गत 6 दिन पूर्व वह ससुराल से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी सचिन की पुत्री पिंकी देवी का अब तक पता नहीं चला है। सचिन ने बताया कि घटना को लेकर रानेश्वर थाना को भी सूचित किया गया है। बताया कि पुलिस के कहने पर सारठ थाना पुलिस से भी सम्पर्क किया गया है, लेकिन पुत्री की कोई पता नहीं चला है। सचिन किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त किया है। सचिन ने बताया कि पुत्री पिंकी देवी का विवाह सारठ थाना क्षेत्र के वेलबना गांव में भोला कापरी के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। पुत्री को दो संतान भी है, लेकिन पुत्री गत 6 दिनों से गायब है। सचिन के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। सचिन मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...