मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। पोखरिया पीर मोहल्ले की एक महिला अपनी ससुराल में रखे ठंड के कपड़े दिलवाने की गुहार लेकर पहुंची। महिला मायके में रह रही है। उसके पति से विवाद का मामला कोर्ट में है। महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उसकी शादी हुई। तब से लगातार ससुराल वालों की प्रताड़ना झेल रही है। वर्ष 2023 से वह अपने दो बच्चों के साथ वैशाली जिले के सराय स्थित मायके में रह रही है। महिला ने पुलिस के सामने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले पूर्व में कई बार उसकी हत्या की नियत से मारपीट कर चुके हैं। पति से उसका विवाद कोर्ट में चल रहा है। ठंड का मौसम शुरू होते ही बच्चों के लिए ससुराल में रखे कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। मायके से ससुराल आकर सीधे थाने पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.