लखीसराय, मई 23 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के मानूचक गांव के एक विवाहिता रानी कुमारी को उसके ससुराल के पति नागेश्वर पासवान, सास आशा देवी, जेठ चंदन कुमार और देवर रौशन कुमार के द्वारा गायब कर देने का आरोप लगाया गया है।विवाहिता रानी कुमारी को इन आरोपियों ने मारपीट कर गायब कर दिया है। थानाध्यक्ष भगवान राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस आशय की एक प्राथमिकी विवाहिता के नैहर शेखपुरा जिले के अबगिल चांरे गांव के ग्रामीण दयानंद पासवान की पत्नी मालती देवी मां ने चार के खिलाफ दर्ज कराई है। मां की दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सात साल पहले पुत्री की शादी मानूचक गांव के रामविलास पासवान की पुत्र नागेश्वर पासवान के साथ हुई थी। चार चक्का गाड़ी और तीन लाख रुपए दिया था। बाद में फिर एक लाख की मांग हुई। विवाहिता को तीन संतान हैं। सूचना मिली तो यहां आए। ससुराल वालों न...