महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- परतावल। कुशीनगर जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज वार्ड संख्या 15 निवासी खादीजा पुत्री ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व खुर्शीद निवासी ग्राम बनकटिया थाना श्यामदेउरवां के साथ हुई थी। दहेज में पांच लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति खुर्शीद ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.