बरेली, फरवरी 19 -- बहेड़ी, संवाददाता। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर स्थिति में दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में विवाहिता की मां ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शाही थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सलता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व ऐंठपुरा गांव में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से तंग रिंकी ने करीब 15 दिन पहले कीटनाशक पी लिया था। परिजन उसे जिला अस...