बदायूं, मार्च 15 -- ससुराल में होली खेलने आए युवक की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक होली के दिन बिसौली से कुंवरगांव स्थित अपनी ससुराल आया था। करंट लगने पर युवक का साला और सलहज भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।बिसौली कोतवाली के बिसौली कस्बे के रहने वाले राहुल कुंवरगांव के वार्ड छह में अपने साले राजवीर के घर होली खेलने आए थे। राजवीर के घर के बराबर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में राहुल आ गए। करंट लगते ही साला राजवीर और उसकी पत्नी सरला राहुल को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी बिजली की चपेट में आ गए। इसके बाद घर और आसपास अफरातफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.