लखनऊ, मार्च 8 -- मोहनलालगंज। भागूखेड़ा में विवाहिता का शव गुरुवार को फंदे से लटकता मिला था। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। भागूखेड़ा निवासी ममता देवी (24) का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। उन्नाव निवासी पिता बिंदा प्रसाद के मुताबिक 2022 में बेटी की शादी नीशू उर्फ क्षितिज से की थी। शादी के बाद से ही ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। यह बात बेटी ने पिता को बताई थी। कई बार सुलह भी हुई। इसके बाद आरोपित हरकतों से बाज नहीं आया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि बिंदा प्रसाद की तहरीर पर क्षितिज, चचेरे ससुर रामू, जितेंद्र समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.